- Hindi News
- यूनिटी के लिए मिट्टी एकत्र करने अभियान शुरू
यूनिटी के लिए मिट्टी एकत्र करने अभियान शुरू
दुर्ग - भाजपा ने मिशन 2014 की तैयारी तेज करते हुए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए मिट्टी व लोहा एकत्र करने का अभियान शुरू कर दिया है। सांसद सरोज पांडेय ने चंडी चौक पर अभियान को शुरू किया। दूसरी ओर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कातुलबोड़ वार्ड 58 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। मोर्चा ने रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की। सांसद सरोज पांडेय ने चंडी चौक से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करने मिट्टी व लोहा एकत्र करने के अभियान की। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। राष्ट्रीय एकता के लिए गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण करने गांव, वार्ड, शहर से मिट्टी व लोहा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए शहर भाजपा महामंत्री दिनेश देवांगन को संयोजक बनाया गया है। दिनेश ने बताया कि चंडी मंदिर, मठ मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, से पवित्र मिट्टी एकत्र की गई है। सभी वार्डों में अभियान चलेगा। मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू, महावीर लोढ़ा, अनूप सोनी, रत्नेश चंद्राकर, दीपक देवांगन, डॉ. चंद्रकला खिचरिया, कांतिलाल जैन आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर कातुलबोड़ वार्ड में रंगोली प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। घरों के सामने सजाई गई रंगोली का निरीक्षण महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया।