पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारधी में मड़ई उत्सव 27 को

नारधी में मड़ई उत्सव 27 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई-3 - ग्राम नारधी में जय हिंद नवयुवक मंडल के नेतृत्व में मानस गान, प्रतिभा सम्मान, मड़ई महोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 25 से 27 जनवरी तक होगा। 27 को मड़ई महोत्सव में मानस गान स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू होंगी। अध्यक्षता पाटन के पूर्व विधायक विजय बघेल करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य पंकज मीनाक्षी चंद्राकर होंगी। रात 10 बजे से राजनांदगांव की लोककला पार्टी धरोहर का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह जानकारी समिति के प्रचार प्रभारी भुनेश्वर सिन्हा ने दी। उनके अनुसार कार्यक्रम के लिए समिति का भी गठन किया गया है।