3 कबाडिय़ों से 1 लाख का कबाड़ जब्त
भिलाई - सुपेला पुलिस ने सद्भावना चौक के पास कबाड़ भरे दो वाहन जब्त किए। वाहनों में करीब एक लाख का कबाड़ भरा था। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। एसआई एमआर साहू ने बताया कि कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सद्भावना चौक के पास की गई। ट्रक ((सीजी 07 एए 8046)) में एक टन 950 किलो कबाड़ लदा हुआ था। इसकी कीमत 23 हजार 400 रुपए आंकी गई है। इसमें 42 वर्षीय ललित साहू निवासी आर्य नगर व 23 वर्षीय मलिक राम गिरी सवार थे। दूसरा ट्रक ((सीजी 07 सीए 1446)) में 5 टन 340 किलो कबाड़ लदा हुआ था। इसकी कीमत 69 हजार 340 रुपए आंकी गई। वाहन में आर्य नगर निवासी 25 वर्षीय यशवंत साहू सवार था। सुपेला पुलिस ने धारा 41-1-4 के तहत कार्रवाई की और कबाड़ जब्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जेल भेज दिया।