- Hindi News
- गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए मंगलयान झांकी भिलाई रवाना
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए मंगलयान झांकी भिलाई रवाना
दल्लीराजहरा - राजहरा खदान समूह की झांकी का प्रदर्शन भिलाई में बीएसपी के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में होगा। राजहरा खदान समूह के कर्मियों व मजदूरों ने मंगलग्रह के लिए रवाना किए गए मंगलयान का मॉडल बनाया है। इस झांकी में प्रदर्शित मंगल यान 10 फुट तक ऊपर उठते हुए पीछे आग, धुआं व चिंगारी छोड़ेगा। पूरे सौर मंडल को झांकी में प्रदर्शित किया जा रहा है। कुछ साइंटिस्ट कंप्यूटर के साथ झांकी में नजर आएंगे। झांकी बनाने वालों के नेतृत्वकर्ता घनश्याम पारकर ने बताया कि खदान महाप्रबंधक एके नाथ, नगर प्रशासक वीके श्रीवास्तव व आरके शर्मा की परिकल्पना में यह झांकी बनाई गई है। जिसमें हाल ही में प्रक्षेपित मंगलयान जो 299 दिन की यात्रा पूरी कर 24 सितंबर को मंगलग्रह पर पहुंचेगा, उसे प्रदर्शित किया गया है। झांकी बनाने में खूबचंद गायकवाड, सीता राम, हेमलाल धुर्व, एस अंसारी, शेख नय्यूम, कुलदीप सिंह, एसके देवांगन का सहयोग मिल रहा है। झांकी को अद्र्धनिर्मित अवस्था में भिलाई ले जाकर वहीं असेम्बल किया जाएगा।