बी-फार्मेसी का 82 फीसदी परिणाम
भिलाई - छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के मुख्य व पूरक परीक्षा के साथ छठवें सेमेस्टर के पूरक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए। बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर मुख्य परीक्षा में 342 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 282 छात्र सफल रहे। परीक्षा परिणाम इस तरह से 82.45 प्रतिशत रहा। परिणाम सीएसवीटीयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।