- Hindi News
- ५ किमी की दौड़, १९०० से ज्यादा ने हिस्सा लिया
५ किमी की दौड़, १९०० से ज्यादा ने हिस्सा लिया
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल की स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पांच किलोमीटर पैदल चाल/दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 1900 से अधिक लोगों ने कंपनी की बेहतरी के लिए पूरे उमंग के साथ शुभकामना भरी दौड़ लगाई। जयंती स्टेडियम से प्रात: 8.00 बजे प्रारंभ हुई इस दौड़ को भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस चन्द्र सेकरन ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक आर के नेहरु, वाई के डेगन, एस बी जगदाले, एल टी शेरपा, एस के प्रधान, पी के सिन्हा, एस के साहा, एन के कपिला सहित भिलाई महिला समाज के पदाधिकारी तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी, भूतपूर्व कर्मचारी, उनके परिजन, तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन में सीइओ चन्द्रसेकरन मौजूद थे।
दौड़ स्पर्धा
सेल स्थापना दिवस
हौसला इतना कि उम्र आड़े नहीं आई
1. दौड़ का मुख्य आकर्षण नि:संदेह बुजुर्ग रहे। हौसला इतना कि उम्र आड़े नहीं आई।
4. सेल स्थापना दिवस की इस दौड़ में सभी खूब दौड़े। रंजीत कुमार पटेल ओवरऑल चैंपियन रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
3. आयोजन का रोमांचक क्षण। बीएसपी के बड़े अधिकारियों में डिब्बे में बॉल डालने की प्रतियोगिता हुई। सीईओ चंद्रसेकरन हिस्सा लेते हुए।
2. दौड़ से पहले प्रतिभागियों ने खेल भावना की शपथ ली। सबने एक सुर में कहा कि वे जीतने के लिए दौड़ेंगे।
1. मैराथन दौड़ का आगाज सुबह आठ बजे हुआ। बच्चे, बूढ़े महिलाएं सभी एक साथ दौड़े। उत्साह और उमंग की इस दौड़ में पुराना रिकार्ड टूटा।
2. दौड़ से पहले ७० वर्ष से अधिक उम्र वाली कैटेगरी के प्रतिभागी एक-दूसरे से मिलते हुए।