पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेणुका और आकाश की प्रतिभा चमकी

रेणुका और आकाश की प्रतिभा चमकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-10 में बारहवीं की छात्रा रेणुका देवांगन एवं दसवीं के छात्र आकाश नायक ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना ((केवीपीवाई)) एवं विज्ञान पहेली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
रेणुका देवांगन ने केवीपीवाई के प्रथम लेवल में सफलता हासिल की है। जिसका साक्षात्कार बैंगलोर में 20 फरवरी को होगा। गहन अध्ययन के साथ साइंस से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों में विशेष रूचि रेणुका की इच्छा आईआईटी से जुडऩे की है। इसी प्रकार स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र आकाश नायक ने विज्ञान पहेली में सफलता हासिल की है। उन्होंने अन्य प्रतियोगियों के साथ एक कठिन बुद्धि परख सत्र के बाद यह सफलता पाई है। उन्हें 3000 रुपये और किताबों का सेट, पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।