पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 87 पदों के लिए नहीं मिले योग्य उम्मीदवार

87 पदों के लिए नहीं मिले योग्य उम्मीदवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
476 में 389 पदों पर ही हुई नियुक्ति।
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
नगर निगम में शिक्षाकर्मी के 476 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अभी 389 पदों के लिए ही नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। 87 पद रिक्त रह गए हैं। जांच में कई फर्जी प्रकरण और आरक्षित पदों के लिए पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ है। अब निगम पात्रता सूची में से शेष उम्मीदवारों को फिर से बुलावा भेजेगा।
476 पदों पर भर्ती के लिए निगम ने 940 उम्मीदवारों को सत्यापन हेतु बुलावा भेजा था। निगम को प्रशासन को उम्मीद थी कि एक अनुपात दस में बुलावा भेजने से पदों की पूर्ति हो जाएगी। सत्यापन के दौरान कई फर्जी मार्कशीट व अन्य दस्तावेज पकड़ में आए। इसके कारण मेरिट लिस्ट में शामिल बहुत से आवेदक नहीं आए। बाद में भी दस्तावेजों की जांच में भी गलत प्रमाण पत्र पकड़े गए। ऐसे लोगों को चयन सूची से बाहर कर दिया गया। अनंतिम चयन सूची के दौरान दावा-आपत्ति मंगाए जाने पर भी ऐसे लोगों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। कई आरक्षित पदों पर भी पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिले। ग्रंथपाल की भर्ती पर नियमों को लेकर उलझन है। इसके लिए राज्य शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। उर्दू के 12 में मात्र 7 शिक्षक ही मिले। यही सब वजह रही कि सभी पदों पर भर्ती नहीं हो सकी।




वर्ग-3 में 73 पद रिक्त

सबसे ज्यादा योग्य उम्मीदवारों की कमी वर्ग-3 में रही। कला में 7, साइंस में 61, व उर्दू में 5 पद रिक्त रहे।

वर्ग-2

अंग्रेजी 02 01 01

मैथ्स 03 02 01

साइंस 03 02 01

योग 08 05 03

वर्ग-1 कुल पद भर्ती रिक्त पद

फिजिक्स 09 03 06

केमेस्ट्री 03 02 01

कॉमस 09 05 04

योग 21 10 11



जानिए आंकड़ों में रिक्त पद

शिक्षकों की भर्ती का मामला, फर्जी मार्कशीट और अन्य गड़बडिय़ां पाई गईं