पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट में पीपी 2 मेंटेनेंस ने पीपी 2 ऑपरेशन को हराया

क्रिकेट में पीपी-2 मेंटेनेंस ने पीपी-2 ऑपरेशन को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
एनएसपीसीएल इंटर डिपार्टमेंट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पीपी-2 मेंटेनेंस ने पीपी-2 आपरेशन पर आठ विकेट जीत दर्ज की। पीपी-2 आपरेशन ने पीपी-3 मेंटेनेंस को एक विकेट से पराजित किया।
बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-1 में चल रही स्पर्धा में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में पीपी-2 मेंटेनेंस के खिलाफ खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 आपरेशन बीएंडडी ने 12 ओवरों में 8 विकेट पर 103 रन बनाए। शाहिद ने 27 व भागवत ने 23 रनों का योगदान दिया। पीपी-2 मेंटेनेंस के श्रीनिवास ने 3, जीएस पटेल व राजेश चौहान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 मेंटेनेंस ने 9.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से राजेश चौहान ने नाबाद 51 रन बनाए। पीपी-2 आपरेशन के आर भोई व पंकज ने एक-एक विकेट लिए।
दूसरे मैच में पीपी-2 आपरेशन के खिलाफ खेलते हुए पीपी-3 मेंटेनेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। पीएन राव ने 29 व अमरीक सिंह ने 24 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 आपरेशन एएंडसी ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम के विशाल ने सात छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। पीपी-3 मेंटेनेंस के पीएन राव व जीएस पटेल ने 3-3 विकेट लिए। मैच में अंपायर सुरेश बाबू, प्रशांत बंसोड़ व चंद्रशेखर ठाकरे, स्कोरर विनोद देवघरे और उद्घोषक एके दुग्गल व विरेंद्र गुप्ता थे।