पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर नहीं दिया तो एजेंसी के मैनेजर का अपहरण

सिलेंडर नहीं दिया तो एजेंसी के मैनेजर का अपहरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना के 45 मिनट बाद नेवई थाने के सामने आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद चार युवकों ने गैस एजेंसी के मैनेजर का अपहरण कर लिया। इसके पूर्व युवकों ने मैनेजर की उसके सेक्टर-10 दफ्तर में जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे सुमो में डालकर भाग खड़े हुए। अपहरण की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले मार्गों में घेराबंदी की। करीब पौन घंटे बाद अपहरणकर्ता नेवई थाने के सामने पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनकी गिरफ्त से मैनेजर को छुड़ा लिया गया है।
कोतवाली टीआई राजेश कुमार के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। 34 वर्षीय करुणाकरण निवासी आशीष नगर ने सेक्टर-10 स्थित जयदीप गैस एजेंसी में फोन किया। कॉल को मैनेजर संजय प्रसाद ने रिसीव किया। करुणाकरण ने सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मैनेजर ने तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए शनिवार को संपर्क करने कहा। इस पर करुणाकरण ने भड़कते हुए मैनेजर को गाली देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों में विवाद होने लगा। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।



पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपियों को दबोचा

शहर से बाहर निकलने वाले सारे मार्ग पुलिस ने सील कर दी। सारे थाना प्रभारी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख मार्ग पर खड़े होकर बाहर जाने वाले सारे वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इसी दौरान नेवई थाने के सामने तेज रफ्तार सुमो आते नजर आई। सड़क को घेर कर उसे रुकने का इशारा किया गया। तलाशी में गैस एजेंसी का मैनेजर संजय प्रसाद वाहन में मिला। पूछताछ के बाद वाहन में मौजूद 34 वर्षीय करुणाकरण, 36 वर्षीय अजय सिन्हा निवासी रिसाली, 30 वर्षीय संदीप जीत निवासी हिंद नगर व 42 वर्षीय ब्रजपाल सिंह निवासी पद्मनाभपुर को हिरासत में लिया गया।



सिलेंडर को लेकर अपहरण की पहली घटना

भाजपा नेता की चर्चा

आरोपियों ने अपहरण के लिए जिस सुमो का इस्तेमाल किया उसके सामने नंबर प्लेट पर भाजपा झंडे का हरा-केसरिया रंग की पट्टी लगी हुई है। इसके चलते आरोपियों में से किसी के भाजपा से जुड़े होने की चर्चा है।

अपराध - जयदीप गैस एजेंसी का मामला, विवाद के बाद मारपीट भी

मुलाहिजा के बाद अस्पताल से निकलते आरोपी।