सभापति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई - शास. उ.मा.वि. कैंप-2 वार्ड 22 की शाला प्रबंधन विकास समिति ने इस साल गणतंत्र दिवस पर कैंप-1 गौरव स्थल पर बच्चों की प्रभात फेरी नहीं जाने व ध्वजारोहण में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। इस पर निगम के सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा, पार्षद बशिष्ठ नारायण मिश्रा और पूर्व पार्षद डॉ. दिवाकर भारती ने आपत्ति जताई है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि इस तरह राष्ट्रीय पर्व में राजनीति नहीं होनी चाहिए। गौरव स्थल पर भारत के नक्शे पर शहीदों की प्रतिमा उकेरी हुई है।