पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे के शोर से उड़ी आदर्श नगरवासियों की नींद

डीजे के शोर से उड़ी आदर्श नगरवासियों की नींद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चआदर्श नगर क्षेत्र में आसपास चार मांगलिक भवन हो गए।
ञ्चवैवाहिक आदि कार्यक्रम होने पर देर रात तक लाउड स्पीकर और डीजे का शोर गूंजता रहता है।
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
आदर्श नगर क्षेत्र स्थित मांगलिक भवनों में देर रात तक डीजे और लाउड स्पीकर बजाया जा रहा है। पोटिया रोड के आसपास चार मांगलिक भवन हो गए हैं जहां अक्सर पार्टी आदि का आयोजन हो रहा है। ज्यादातर वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसकी वजह से मांगलिक भवनों में देर रात तक शोर-शराबा होता रहता है।
डीजे पर युवाओं की टोली मस्ती करती है। खुशी मनाने के इस बेतुके ढंग के चलते मांगलिक भवनों के आसपास रहने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज शोर के कारण देर रात तक उन्हें जागकर गुजारनी पड़ रही है। वहीं स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। विशेषकर बुजुर्गों व मरीजों की सेहत पर तेज शोर का विपरीत असर पड़ रहा है। भवन संचालकों से इस बात की शिकायत करने पर नागरिकों को विवाद और अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। परेशान नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनीवासी रविशंकर राव व हेमा तिवारी ने बताया कि तेज शोर के कारण बहुत परेशानी हो रही है।




बेतरतीब पार्किंग

आदर्श नगर, पोटिया रोड के निकट तीन मांगलिक भवन चोपड़ा पैलेस, शकुंतला भवन और छत्तीसगढ़ आंगन है। एक मांगलिक भवन अरमान पैलेस महाराज चौक के निकट है जहां अक्सर कार्यक्रम होता रहता है। ऐसे में इन भवनों के सामने सड़क पर वाहनों की भीड़ लग जाती है। वाहनों को तर्तीब से खड़ा करवाने कोई व्यवस्था नहीं होती। ज्यादा परेशानी पोटिया रोड में होती है जहां भारी वाहन तेज रफ्तार से आवाजाही करते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।



॥मांगलिक भवनों को नियम के तहत अनुमति दी जाती है। आसपास के निवासियों की परेशानी को देखते हुए भवन संचालकों को तेज शोर और गंदगी न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। शिकायत मिलने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजकों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी वजह से किसी को परेशानी न हो।ञ्जञ्ज

संजय दीवान, एसडीएम

कूड़ा से दिक्कत

वैवाहिक आदि कार्यक्रम के बाद अपशिष्ट पदार्थ नियमानुसार नष्ट नहीं किए जाते। कार्यक्रम के दूसरे दिन मांगलिक भवनों के आसपास पानी पाउच और डिस्पोजल के अलावा खाद्य पदार्थ के अंश बिखरे रहते हैं। जिसके कारण कालोनी में आवारा मवेशियों का हुड़दंग बढ़ जाता है। कालोनी के अनिक चौधरी का कहना है कि डिस्पोजल और पानी पाउच आदि का नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए।

चार मांगलिक भवनों में देर रात तक हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम से परेशानी

अनदेखी - अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

आदर्शनगर क्षेत्र स्थित मांगलिक भवनों में देर रात तक डीजे व लाउड स्पीकर बजाया जा रहा है।