- Hindi News
- ट्रांसफार्मर से 70 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
ट्रांसफार्मर से 70 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
कुरुद बिजली सब स्टेशन में गुरुवार को 40 एमवीएम क्षमता का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर लग गया। महीनों से इसकी तैयारी की जा रही थी। इससे औद्योगिक क्षेत्र सहित मदर टरेसा नगर, शारदापारा, कोहका, फरीद नगर, जुनवानी व आसपास के क्षेत्र के करीब 70 हजार लोगों को बिजली की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह सब स्टेशन का अच्छा सर्विस बैक-अप भी साबित होगा।
मेंटेनेंस के लिए बिजली सप्लाई बंद करने की नौबत ही नहीं आएगी। 40 हजार मेगावाट एंपीयर क्षमता वाले इस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गुरुवार को छत्तीसगढ़ बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंह ने किया। उन्होंने इसे दुर्ग-भिलाई डिवीजन के बेहतर कामों का परिणाम बताया। कुरुद सब स्टेशन में एक पावर ट्रांसफार्मर पहले से है। दूसरे पावर ट्रांसफार्मर के लगने के बाद बिजली सप्लाई करने की क्षमता दो गुनी हो गई है। एक ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की जा सकेगी। मेंटेनेंस के लिए बिजली सप्लाई कभी बंद नहीं करनी पड़ेगी।
ट्विनसिटी में पावर रिंग और पुलगांव में ट्रांसफार्मर शीघ्र
ट्रांसमिशन कंपनी के एसजेड एसी रहमान ने बताया कि ट्विनसिटी जल्द ही पावर रिंग बन जाएगा। इसके लिए पुलगांव में एक पावर ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। यह काम भी इसी साल अप्रैल-मई तक हो जाएगा। उसके बाद यहां पावर रिंग बन जाएगा। भिलाई-3, रूआबांधा और रसमड़ा में पहले ही पावर ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।
कुरुद में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते बिजली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंह व अन्य।
कुरुद के बिजली सब स्टेशन में गुरुवार को लगाया गया 40 एमवीएम क्षमता का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर