दुर्ग - जिला पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच व शारीरिक नापजोख २७ व २८ जनवरी को सुबह ६ बजे से जयंती स्टेडियम भिलाई में होगा। २७ को रोल नंबर १०००१ से २९२८० तक के उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच व शारीरिक नापजोख होगा। शेष उम्मीदवारों का २८ को होगा।