पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट जस्टिस बनने पर वाजपेयी का सम्मान

हाईकोर्ट जस्टिस बनने पर वाजपेयी का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रभूषण वाजपेयी के बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस बनने पर जिला अधिवक्ता संघ और न्यायिक कर्मचारी संघ ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जस्टिस वाजपेयी ने जिला न्यायालय के न्यायिक व प्रशासनिक कार्य में वकीलों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने कहा कि न्यायालयीन कर्मचारी मेरे परिवार के सदस्य हैं।
मन में कई भाव हैं पर क्या कहूं, समझ नहीं आ रहा है। कई बार कड़ी बात भी कहनी पड़ती है। उद्देश्य प्रशासन को उचित ढंग से चलाने का होता है। न्यायलय का कामकाज संचाििलत करने में वकीलों और न्यायिक कर्मचारियेां का सहयोग जरूरी होता है। समारोह में जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, लोक अभियोजक सुदर्शन महलवार, अनिल जायसवाल, पंडित अजय मिश्रा, रविशंकर सिंह, गिरीश चंद्र शर्मा, आरएस यादव, ऋषिकांत तिवारी, राजकुूमार तिवारी, कौशल किशोर सिंह समेत अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हाईकोर्ट जस्टिस बनने वाले दूसरे जज : छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद दुर्ग जिला न्यायालय से हाईकोर्ट जस्टिस बनने वाले चंद्रभूषण वाजपेयी दूसरे जज हैं। उनके पहले रंगनाथ चंद्राकर हाईकोर्ट जस्टिस बने हैं। चंद्रभूषण वाजपेयी ने १२ अक्टूबर १९८१ से न्यायिक अधिकारी के रूप में बिलासपुर जिला न्यायालय से कार्य की शुरुआत की। वे ला डिपार्टमेंट के डिप्टी सेक्रेटरी व स्टेट इकानामिक अफेंस इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो में लीगल एडवाईजर के रूप में भी सेवाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूटर्स रीड्रेसल कमीशन में रजिस्ट्रार भी रहे। दुर्ग के अलावा वे जगदलपुर, धमतरी व महासमुंद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं। दुर्ग जिला न्यायालय में जिला न्यायाधीश के रूप में वे १४ फरवरी २०१३ से पदस्थ थे।




जिला व सत्र न्यायाधीश चंद्रभूषण वाजपेयी के सम्मान समारोह में मौजूद वकील व अन्य।