पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल से निकलने के बाद बना लिया गिरोह

जेल से निकलने के बाद बना लिया गिरोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - शनिवार को क्राइम ब्रांच ने चोरी के दो मामले में जिन चार युवकों को पकड़ा उनमें से एक चार महीने पूर्व चोरी के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है। वहां से बाहर आने पर उसने अपना गिरोह बनाया और फिर चोरी करने लगा। आरोपियों के पास से करीब दो लाख के इलेक्ट्रानिक आइटम्स बरामद किए गए।
जीएस कालरा निवासी नेहरू नगर के महात्मा गांधी मार्केट दुकान में चोरी हो गई थी। चोर 5 एलसीडी, दो पंखे, इंडक्शन चूल्हा, कैमरा, डीवीडी प्लेयर, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गया था। जिसकी कीमत करीब सवा लाख आंकी गई। चोरी की एक अन्य घटना मिलन चौक छावनी निवासी रामायण चौहान के नंदनी रोड कैंप-2 स्थित दुकान में हुई। यहां से अज्ञात एलसीडी, मोबाइल व वाउचर चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत करीब 75 हजार बताई गई। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 24 वर्षीय सोनू सिंह पिता बेला सिंह, 23 वर्षीय रंजीत सिंह पिता सुखदेव सिंह, 23 वर्षीय सोनू सिंह पिता राम सिंह व 30 वर्षीय जसवीर सिंह सभी मूल निवासी गुरुदासपुर जिला पंजाब से पूछताछ की। उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि सभी बीएसपी में चल रहे विस्तारीकरण योजना के तहत काम कर रही एलएंडटी कंपनी में मजदूरी काम कर रहे थे। आरोपियों से इलेक्ट्रानिक सामान बरामद कर आरोपियों को छावनी थाने के हवाले किया गया।