पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - गुरुवार को पत्नी लताबाई की हत्या करने के बाद भाग खड़ा हुआ अजीत सिंह शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर में जामुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने घटना को अंजाम देना कबूल किया।
पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। पूछताछ में आरोपी अजीत सिंह ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शंका थी। पेशे से चालक होने की वजह से महीने में 15 से 20 दिनों तक बाहर रहना पड़ता था। घर लौटने पर पत्नी लताबाई भी परेशान करती थी। कई बार विवाद थाने भी पहुंचा। इसके चलते अजीत सिंह के खिलाफ थाने में अपराध भी दर्ज किए गए।
गुरुवार को इसी तरह के विवाद के चलते पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।