छात्रा की हत्या के आरोपियों को जेल
रानीतराई - छात्रा काजल की हत्या के आरोपी सनत साहू व नीता साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट दुर्ग न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया। ग्राम भनसुली में 26 नवंबर 13 को काजल ((16 वर्ष)) पिता जनार्दन की हत्या हो गई थी। घटना 10.45 बजे की है। मृतका उस समय घर में अकेली थी। मां खेत व पिता रायपुर गए हुए थे। छात्रा स्कूल जाने की तैयारी में थी। जिस अज्ञात व्यक्ति ने काजल की हत्या की थी वे प्रेमी-प्रेमिका निकले। उन्हें मृतका ने अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। हत्यारे को डर था कि काजल जीवित रहीं तो उनकी करतूतों का भंडाभोड़ कर देगी। इसलिए उसने टंगिया से वार कर हत्या कर दी थी। 2 माह पूर्व पुलिस को जिस व्यक्ति पर संदेह था वही कातिल निकला। पूछताछ पर आरोपी सनत व नीता ने पुलिस के सामने अपराध कबूल लिया।