आज हो सकता है वेतन समझौता
भिलाई - स्टील सेक्टर में कर्मियों का नया वेतन समझौता करने एनजेसीएस की बैठक 25 जनवरी को नई दिल्ली में होने जा रही है। श्रम संगठनों, सेल मैनेजमेंट व कर्मचारियों को उम्मीद है कि अंतत: 25 जनवरी को समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। इधर बीएसपी के कर्मचारियों के एक समूह ने शुक्रवार को ईडी पीएंडए और ईडी वक्र्स को एक ज्ञापन सौंप कर 25 जनवरी को सम्मानजनक वेतन समझौता करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेमसिंह चंदेल, जी. जोगिंदर राव, धनंजय चतुर्वेदी, भूपेश यादव एवं महेश यादव शामिल हैं।