अमेरिका में गूंजेगा अजय का संगीत
भिलाई. बीएसपी के उप महाप्रबंधक एसजे सत्संगी के पुत्र अजय सत्संगी गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के संगीत मंच पर देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। इसका प्रसारण 26 जनवरी से इंटरनेट पर उनके वेबसाइट व यू ट्यूब डॉट कॉम में देखा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय संगीत महोत्सव नेशनल एसोसिएशन ऑफ म्युजिक मर्चेंट की ओर से भारत से तीन गिटार प्लेयर का चयन किया गया था जिसमें अजय सत्संगी भी शामिल हैं।