गणतंत्र दिवस पर आज शहर में कई आयोजन
भिलाई.65 वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को भिलाई स्टील प्लांट की ओर से आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रम होंगे। जयंती स्टेडियम के मुख्य समारोह में सुबह सीईओ एस चन्द्रशेखरन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वें भिलाई बिरादरी को संबाेिधत भी करेंगे।
समारोह में शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा मास पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्निशमन वाहनों का प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों और सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा झांकियां भी निकाली जाएगी। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी तथा भर्ती मरीजों को फल व मिठाइयां वितरित करेंगी।
इस्पात भवन में ईडी एमएम, संयंत्र भवन में ईडी ((वक्र्स)), विस्तार भवन में ईडी इंचार्ज ((प्रोजेक्ट)), सीईजेड परिसर में ईडी ((प्रोजेक्ट)), नगर सेवाएं विभाग में जीएम टाउनशिप और मानव संसाधन विकास केन्द्र में जीएम ((एचआरडी)) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अन्य सभी विभागों, संयंत्र के अन्य प्रमुख भवनों, इस्पात क्लबों और शालाओं में भी ध्वजारोहण किए जाएंगे।
भिलाई की खनि नगरियों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनेक आयोजन किए गए हैं। क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ओपन एयर थियेटर सिविक सेंटर में रात 8 बजे से क्षिप्रा विजऩ संस्थान, भिलाई नगर द्वारा महाभारत पर आधारित लाइट एवं साउंड शो का प्रदर्शन किया जाएगा। वर्षा की स्थिति में यह कार्यक्रम नेहरू सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में होगा।