पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल में आज वार्षिक खेल उत्सव

डीएवी स्कूल में आज वार्षिक खेल उत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. भिलाई
डीएवी पब्लिक स्कूल, हुडको में वार्षिक खेल उत्सव रविवार को मनाया जाएगा। जिसमें प्रायमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न स्पर्धाएं होगी। साथी रंगबिरंगे वेशभूषा में सजे बच्चों ड्रिल व विशेष पीटी की प्रस्तुति देंगे। अंत में मुख्यअतिथि के हाथों विजेता बच्चे पुरस्कृत किए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेल के मुख्य अतिथि डीएवी एजुकेशन सोसायटी के क्षेत्रीय निर्देशक एलएन प्रधान प्रात: साढ़े आठ बजे राष्ट्र ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वार्षिक खेल में पहली से लेकर पांचवीं कक्षाओं के बच्चे दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, केप रेस,फल छीलो खाओ दौड़, बिस्किट दौड़, क्ले मोल्डिंग, रन विद् टेडी दौड़ जैसे मनोरंजक एथलेटिक प्रतियोगिताओं मे भाग लेंगे।
इसके अलावा रीबन पीटी, ट्राई कलर पीटी, व्यायाम आदि का संगीतमय प्रदर्शन भी किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर बच्चों का आत्मबल बढ़ाने की अपील की है।