नि:शुल्क होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर
भिलाई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को नि:शुल्क होमियोपैथी परामर्श शिविर नेहरू नगर पूर्व स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप डॉ रूही अग्रवाल के क्लीनिक में लगाया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक किसी भी बीमारी से पीडि़त मरीज उपचार का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान मरीजों को एक सप्ताह की नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी।