पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नायर समाजम स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

नायर समाजम स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. भिलाई
भिलाई नायर समाजम स्कूल, हाउसिंग बोर्ड का वार्षिक उत्सव वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान विधायक भसीन ने नायर समाज की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करने हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष एस अनिल कुमार, उपाध्यक्ष स्कूल आर शैलेष कुमार, महासचिव वीआसी पिल्लई ने मुख्यअतिथि का अभिनंदन कर किया। जिसके बाद प्राचार्या ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर शाला की उपलब्धियों से परिचित कराया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अलग अलग राज्यों की संस्कृति से भरे लोक नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश देने का प्रयास किया। साथ ही आधुनिक व पाश्चात्य नृत्य पर भी पेश कर दर्शकों की सराहना बटोरी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के हाथों प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल आदि उपलब्धियों के लिए पुरस्कार दिया गया।
अनिल कुमार ने आभार प्रकट करते हुए विधायक भसीन को मृदुल व्यवहार व सहयोगी आचरण का बताते हुए उनके महापौर कार्यकाल की सराहना की। जिसके बदले में विधायक ने आगे भी यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार पिल्ले, संजीव भास्कर, ईकेएस नायर, सबरी नाथ मेनन, डॉ अजित कुमार, मधु पिल्ले, वासंती मधु, लता सुधाकरण, अंबिका सोमन, सुधाकरण नायर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।



नायर समाजम स्कूल, भिलाई में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती हुईं छात्राएं।