- Hindi News
- गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी शहर की तीन बेटियां
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी शहर की तीन बेटियां
भिलाई. शहर की तीन छात्राएं इस बार नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएंगी। मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा की छात्रा ए. इंदुजा का चयन 26 जनवरी की आरडीसी परेड के लिए किया गया है।
प्राचार्य पवन कुमार साहू ने बताया कि एनसीसी गल्र्स बटालियन छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश द्वारा आरडीसी चयन प्रक्रिया के लिए रायपुर, नरदहा, सागर एवं भोपाल में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। जिसमें चारों चरणों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंदुजा ने दिल्ली में अपना स्थान सुरक्षित किया। इसी तरह बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-4 से एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स गरिमा साव और अंजली राघव का चयन नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।