पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हापा रायपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

हापा-रायपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. रायपुर-हापा रूट की ट्रेनों से भीड़ का दबाव कम करने रेल प्रशासन द्वारा इस रूट पर पांच फेरों के लिए 28 जनवरी से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन हापा से 28 जनवरी मंगलवार को 09536 नंबर के साथ रायपुर के लिए तथा रायपुर से 30 जनवरी गुरुवार को 09535 नंबर के साथ हापा के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआर/ एसएलआरडी, 6 जनरल, 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी व 1 सेकंड एसी सहित कुल 17 कोच होंगे। हापा से यह ट्रेन रात दस बजे छूटेगी।