फागिंग अभियान शुरू
दुर्ग. मच्छर उन्मूलन अभियान के तहत आज से शहर में फागिंग अभियान शुरू किया गया। फागिंग मशीन में तकनीकी खराबी के कारण निगम प्रशासन ने बीएसपी प्रबंधन से फागिंग मशीन की व्यवस्था की है। कमिश्नर एसके सुंदरानी के निर्देश पर आज शाम से फागिंग की व्यवस्था शुरू की गई। सुंदरानी ने बताया कि शहर के सभी इलाकों में मच्छर उन्मूलन के लिए फागिंग की जाएगी। निगम प्रशासन ने आज बघेरा वार्ड से फागिंग की व्यवस्था शुरू की। इसके अलावा नयापारा, पंचशील नगर, राजीव नगर एरिया में भी फागिंग किया गया। निगम के कर्मशाला अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हर दिन तीन से चार घंटे फागिंग की जाएगी। वार्डों में फागिंग व्यवस्था के लिए शिड्यूल तय किया गया है।