सांसद ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
सिटी रिपोर्टर. दुर्ग
साजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित चौपाल व भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र में आने से पहले जो मेरी धारणा थी, वह यहां पहुंचते ही धाराशायी हो गई। मैने यहां बहुत विकास होने की कल्पना की थी। मै यहां जिस सड़क से कार्यक्रम में पहुंची उसे देखकर लगा कि यहां विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता के साथ सिर्फ छल की राजनीति की गई है। अब साजा की जनता में उस किले को ढहाकर भाजपा को इस क्षेत्र के विकास की कमान दी है। साजा में आज से एक नये दौर की शुरूवात होने जा रही है। अध्यक्षता साजा के नवनिर्वाचित विधायक लाभचंद बाफना तथा राजेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा बेमेतरा, श्री मूलचंद शर्मा मंडल अध्यक्ष, ईश्वर पटेल, दिलीप पटेल, ओमप्रकाश जोशी, चन्द्रशेखर साहू, के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सांसद सरोज ने साजा नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जीवनदीप समिति भवन का लोकापर्ण, ग्राम मुसवाडीह में सांसद निधि से मेला स्थल पर 10 लाख रू. के सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, ग्राम ठेलका में सीसी रोड व सामुदायिक भवन, ग्राम बेलतरा में सांसद निधि से निर्मित किसान भवन का लोकापर्ण, व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन। चौपाल के दौरान सांसद ने ठेलका एवं बेलगांव में 5 लाख रुपए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम को साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाभचंद बाफना एवं राजेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया।