साईं कॉलेज में वार्षिक उत्सव
भिलाई. साईं महाविद्यालय सेक्टर-6 में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि हैप्पी स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन जीएस सचदेव एवं विशेष अतिथि हैप्पी स्कूल वैशालीनगर की प्रिंसिपल कामना सचदेव थीं। अध्यक्षता साईं कॉलेज के डायरेक्टर एचएस सचदेव, प्राचार्य डॉ. डीबी तिवारी व डिप्टी डायरेक्टर ममता सिंह ने की। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली छात्रा ज्योत्सना देवांगन व पीजीडीसीए-2 सेमेस्टर के छात्र चंद्रशेखर को स्काउट में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त करने के लिए कॉलेज ने भी उन्हें सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।