पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गण का उत्साह देखने तंत्र रहा मौजूद

गण का उत्साह देखने तंत्र रहा मौजूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
65वें गणतंत्र दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस चंद्रशेखरन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अग्निशमन विभाग, शालेय एनसीसी और स्काउट तथा गाईड की मिली-जुली परेड की सलामी ली। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतर भी छोड़े। इस अवसर पर संयंत्र के अनेक कार्यपालक निदेशक, महाप्रबंधक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जयंती स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा मास पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्निशमन वाहनों का प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों और सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा झांकियां भी निकाली गई।
इस अवसर पर चन्द्रशेखरन ने कहा कि पूरे देश को भिलाई पर नाज़ है और पूरी भिलाई को आप सब इस्पात वीरों पर नाज़ है। आपकी ही मेहनत से बीएसपी ने सेल में और पूरे देश में एक बड़ा नाम कमाया है, हमें उसे और आगे बढ़ाना है।
उन्होंने प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि सिंटरिंग प्लांट-3 की दूसरी मशीन और कोक ओवन बैटरी नम्बर-11 हम जल्दी चालू कर लेंगे। विभागीय झांकियों में राजहरा खदान की झांकी को तथा सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं की झांकियों में भिलाई महिला समाज की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किए गए। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष डॉ सुजाता हिरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भर्ती मरीजों को फल व मिठाइयां वितरित कीं।
गणतंत्र दिवस पर इस्पात भवन में ईडी ((एमएम)) आर के नेहरू, संयंत्र भवन में ईडी ((वक्र्स)) वाई के डेगन, विस्तार भवन में ईडी इंचार्ज ((प्रोजेक्ट)) एस बी जगदाले, सीईजेड परिसर में ईडी ((प्रोजेक्ट)) एस के प्रधान, नगर सेवाएं विभाग में जीएम एस के जैन, मानव संसाधन विकास केन्द्र में जीएम सी आर ऋषि और विजय मैराल सहित अन्य मौके पर मौजूद थे।



परेड की सलामी लेते कलेक्टर, एसपी व राजस्व मंत्री।

जयंती स्टेडियम : कोई गिरा नहीं, यह बाइक स्टंट का ही हिस्सा है।

गणतंत्र दिवस - ट्विनसिटी में २६ जनवरी के मौके पर हुए विविध आयोजन, लहराया तिरंगा

परेड के दौरान मार्च पास्ट करतीं देश की बेटियां।

एक-एक पत्ता है अनमोल: दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

साथ निकले बुलेट राजा : भिलाई में बाइक रैली निकाली गई।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में प्रशिक्षित बाइकर्स ने पूरी सुरक्षा के साथ स्टंट शो किया। देखने के लिए जुटी भीड़।

> जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार में संस्था के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आशराम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

> छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डा. यूके मिश्रा द्वारा झंडा फहराया गया।

> लघु व्यापारी संघ नया बस स्टैंड में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। े।

> मछली व्यवसायी कल्याण संघ मछली मार्केट में पूर्व महापौर गया पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

> गायत्री बाल शाला में मुख्य अतिथि प्रमुख ट्रस्टी विनीता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता स्नेहलता साहू ने की।

> क्षत्रिय कल्याण सभा द्वारा महाराणा प्रताप भवन परिसर में वरिष्ठ सदस्य बद्रीविशाल सिंह व एसएन सिंह ने ध्वजारोहण किया।

> प्रथम एवं सातवी वाहिनी छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल भिलाई ((छ0ग0)) के संयुक्त तत्वावधान में वाहिनी प्रशासनिक भवन प्रांगण में के एल ध्रुव, सेनानी प्रथम वाहिनी ने ध्वजारोहण किया गया।

> शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शंकर नगर छावनी में मुख्य अतिथि एसके बिसेट विशेष अतिथि एसपी थुलकर थे।

> ब्रह्मर्षि भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष मार्केंडेय रॉय ने सेक्टर-2 स्थित परशुराम भवन में ध्वजारोहण किया।

> एचएससीएल भिलाई इकाई में गणतंत्र दिवस पर इकाई प्रमुख ए लाहिरी ने कंपनी प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

श्री शंकराचार्य कालेज में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। श्री मिश्रा ने कहा कि आज भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है, जिसमें शिक्षा का योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विभिन्न स्पर्धा में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कालेज के अतिरिक्त निदेशक डॉं. जे दुर्गा प्रसाद राव, प्राचार्य डॉं रक्षा सिंह मंच के अलावा प्राध्यापक व छात्र उपस्थित थे।

शंकरा कॉलेज में बांटे छात्रों को प्रमाण पत्र

भारतीय लोकतंत्र अब एक नई करवट लेने जा रहा है क्योंकि इक्कीसवीं सदी की शुरुआत देश की आबादी में युवाओं की सर्वाधिक भागीदारी से हो रही है और इतिहास गवाह है कि हर परिवर्तन के दौर में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह बात संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के डायरेक्टर साकेत रूंगटा ने भिलाई एवं दुर्ग कैम्पस में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर देशभक्तिगीतों पर आधारित मनी शर्मा एंड ग्रुप तथा तेजस्विनी परिहार एंड ग्रुप के मनमोहक ग्रुप डांस तथा नीरजा गुरू, शिरिल ठाकुर ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। भावना केंवट, लक्ष्मी झा, अर्पिता मजूमदार के सुमधुर गीतों ने समा बांध दिया।

भारतीय लोकतंत्र ले रहा करवट : रूगंटा

पंडित रवि शंकर स्टेडियम, दुर्ग में गणतंत्रा दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हल्बी सामूहिक नृत्य रहा। जिसमें बस्तर के सांस्कृतिक झलक के साथ-साथ धार्मिक भावना, मेला-मंडई और पर्व व जनजीवन को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी की पूजा की। विज्ञान विकास केन्द्र के 127 छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

हल्बा सामूहिक नृत्य ने मोहा मन

डीपीएस, दुर्ग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य एम परवीन रशीद ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्री प्रायमरी विभाग के प्री नर्सरी, नर्सरी, प्रेप, कक्षा वन के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए साथ ही बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के वक्तव्य प्रस्तुत की। छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता, संविधान में लिखित मौलिक अधिकार की जानकारी दी। के छात्रों ने सेना के विभिन्न अंगों की जानकारी दी। स्कूल के छात्रों ने रविशंकर स्टेडियम सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

विभागों में लगी स्पेशल असेंबली

संस्कृति के रंग : दुर्ग के विविध शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभागों और अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

दुर्ग नगर निगम : महापौर शिवकुमार तमेर ने ध्वजारोहण किया। मौके पर पार्षदों समेत पदाधिकारी मौजूद थे।

नगर निगम भिलाई : महापौर निर्मला यादव ने ध्वजारोहण किया। मौके पर आयुक्त, पार्षदों सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बीएसपी : सीईओ चंद्रसेकरन ने ध्वाजारोहण किया। जयंती स्टेडियम में आयोजन हुआ। भीड़ जुटी।