ट्रक और ट्रेलर में हुई टक्कर, एक घायल
बालोद - बालोद-झलमला मार्ग पर सिवनी मोड के सामने २५ जनवरी को रात ९ बजे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। ट्रक चालक झलमला से बालोद की ओर जा रहा था। वहीं ट्रेलर बालोद से दुर्ग जा रही थी। हादसे में ट्रक चालक टप्पा डोंगरगांव निवासी २० वर्षीय लोकेश साहू घायल हो गया। जिसे संजीवनी की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रिफर कर दिया गया।