पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं चूक न हो जाए.. इसलिए ढाई घंटे किया रिहर्सल

कहीं चूक न हो जाए.. इसलिए ढाई घंटे किया रिहर्सल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के 28 जनवरी को होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह का सोमवार रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में रिहर्सल किया गया। मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले अतिथियों की भूमिका प्राध्यापक व प्रतिनिधियों ने निभाई, वहीं छात्रों को छद्म डिग्री प्रदान की गई।
आरसीईटी में दोपहर 3 बजे से शुरू हुए रिहर्सल में 28 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की पुनरावृत्ति की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इसरो चेयरमैन डॉ के राधाकृष्णन की भूमिका में आरईसी के प्राचार्य डा बीवी पाटिल, कुलाधिपति राज्यपाल शेखर दत्त की भूमिका में राजभवन के प्रतिनिधि डा विशाल सिंह, अतिथि आईआईटी खड़कपुर के पद्मश्री डा केएल चोपड़ा की भूमिका में डा पंकज कुमार थे, और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय की भूमिका में आरसीईटी के उप प्राचार्य प्रो श्रीकांत बुर्जे के अलावा कुलपति डा बीसी माल, कुलसचिव प्रो. जीआर साहू व विभिन्न ब्रांच के डीन मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव व डीन की शोभायात्रा से हुई। मंच पर अतिथियों के पहुंचने के साथ राष्ट्रगान, अतिथियों के परिचय और फिर डिग्री व मैडल प्राप्त करने वाले शोधार्थियों व छात्रों को शपथ दिलाए जाने के साथ हुई। रिहर्सल में तमाम प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने कभी कुलपति, तो कभी कुलसचिव, तो कभी सीएसवीटीयू के डा निगम ने अपने-अपने सुझाव देते रहे।
82 शोधार्थी-छात्र रहेंगे कतार में : समारोह के दौरान सीएसवीटीयू से शोध पूरा कर चुके 34 शोधार्थियों को डिग्री और संबंधित कॉलेजों में वर्ष 2012-13 में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रबंधन, फार्मेसी व अन्य शाखाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 48 छात्रों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।



न सीएम, न भावी वीसी



कॉलेज में बना हेलीपेड

समारोह में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि डा के राधाकृष्णन, अतिथि डा केएल चावला व राज्यपाल हैलीकॉप्टर से रायपुर से आएंगे।

रूंगटा कॉलेज में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल।

डा राधाकृष्णन व डा चोपड़ा को डीएससी



दीक्षांत समारोह

सीएसवीटीयू के दूसरे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल हुआ, डॉ पाटिल बने मुख्य अतिथि, डॉ सिंह बने कुलाधिपति