पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग शिविर में बताए तनाव मुक्ति के उपाय

योग शिविर में बताए तनाव मुक्ति के उपाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई। स्वामी रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि योग समिति दुर्ग ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सेक्टर1, सड़क 19 में नि:शुल्क योग शिविर की शुरुआत की। जिसमें हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक निरोगी काया प्राप्त कर जीवन को सरल व आनंदमय बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के आसन,प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास योग साधकों को करा रहे हैं। समिति के गजेंद्र सिंग ठाकुर ने बताया कि तीसरे दिन सोमवार को तनाव मुक्ति के बारे में बताया गया। योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। जिसमें आधे घंटे की योगनिद्रा से योग साधकों ने आनंद व शांति का एहसास किया। सभी को योग-आयुर्वेद व स्वदेशी अपनाने प्रेरित किया गया।