- Hindi News
- पीपी 2 मेंटेनेंस व पीपी 3 मेंटेनेंस फाइनल में
पीपी-2 मेंटेनेंस व पीपी-3 मेंटेनेंस फाइनल में
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
एनएसपीसीएल इंटर डिपार्टमेंट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में पीपी-2 मेंटेनेंस ने पीपी-2 आपरेशन को 8 विकेट से और पीपी-3 मेंटेनेंस ने पीपी 2 आपरेशन को पराजित किया।
बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित स्पर्धा में सोमवार को खेले गए पहले मैच में पीपी-2 मेंटेनेंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 आपरेशन ((एएंडसी)) ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। जवाब में पीपी-2 मेंटेनेंस ने 178 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पीपी-3 मेंटेनेंस ने 122 रन बनाए। जवाब में पीपी-2 आपरेशन ने 12 ओवर में 6 विकेट पर सौ रन बनाकर आउट हो गई। पीपी-3 मेंटेनेंस ने 22 रनों से जीत दर्ज की।