पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी व अव्यवस्था के बीच होती है पढ़ाई

गंदगी व अव्यवस्था के बीच होती है पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवन निर्माण के लिए भरपूर राशि मिलने के बावजूद शहर के स्कूलों में ढेरों अव्यवस्था है। इन स्कूलों में पढ़ाई का हाल बेहाल है। भवन जर्जर हैं। नए कमरे का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। एक स्कूल भवन जर्जर हाल में है। यहां गंदगी की समस्या भी है। जर्जर और आधे अधूरे भवनों में अव्यवस्था के बीच बच्चों की पढ़ाई चल रही है।
गंजपारा में लाल बहादुर शास्त्री प्राइमरी स्कूल में कुल 165 बच्चे पढ़ते हैं। यहां के तीन कमरों की छत जर्जर होने के कारण इसे तोड़कर दोबारा ढलाई का काम शुरू किया गया है। यहां बने 2 कमरे में पांच कक्षाएं लगाई जा रही है। स्कूल भवन के जिन कमरों में पढ़ाई हो रही है, उनकी हालत भी जर्जर है। इन कमरों की छत से प्लास्टर उखडऩे की घटना कई बार हो चुकी है। स्कूल में बच्चे जिस टंकी से पानी पीते हैं, वो ऊपर से बंद नहीं की गई है। टंकी के ऊपर मकड़ी के जाले हैं।
खुली टंकी में के पानी में कीड़े मकोड़े गिरने का खतरा है। स्कूल के सामने गंदगी का ढेर जमा है। स्कूल के पास सार्वजनिक टायलेट का गंदा पानी जमा होने से स्कूल की ओर जाने वाला रोड बंद कर दिया गया है। बच्चों को घूमकर दूसरी ओर से स्कूल आना पड़ता है।
पोटिया के शासकीय प्राइमरी व मिडिल स्कूल का भी यही हाल है। यहां प्राइमरी स्कूल में 166 व मिडिल स्कूल में 72 बच्चे पढ़ते हैं। यहां के स्कूल में 3 कमरे की छत जर्जर होने के कारण इनका दोबारा निर्माण शुरू किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद पिछले 4 माह से दोनों काम अधूरी हालत में छोड़ दिए गए हैं। निर्माण अधूरा छोडऩे के कारण प्राइमरी स्कूल की 5 कक्षाओं के बच्चे तीन कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी : युवक कांग्रेस के दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने शहर के स्कूलों की खराब हालत पर नाराजगी जताई है। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में अव्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे विवेक ने कहा कि मंगलवार को डीईओ से मिलकर शहर के सभी स्कूलों की हालत सुधारने की मांग की जाएगी।



॥स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने कहा गया है। निर्माण एजेंसी से निर्माण तेजी से पूरा करने कहा जाएगा। स्कूल परिसर के पास गंदगी या पानी टंकी खुली होने से संबंधित समस्याएं दूर करने आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।ञ्जञ्ज

आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग



स्कूल के मेनगेट पर ही कीचड़ है। अंदर पानी की टंकी भी खुली हुई रहती है।