शराब की बिक्री करते तीन पकड़ाए
दुर्ग - गणतंत्र दिवस पर २६ जनवरी को ड्राई डे के बावजूद शराब की बिक्री जारी रही। पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में दबिश देकर शराब की बिक्री करते तीन युवकों को पकड़कर उनके पास से ५० लीटर शराब जब्त की है।
जब्त शराब की कीमत १४ हजार ८०० रुपए बताई गई है। गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस की घोषणा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. आनंद छाबड़ा के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने टीम गठित की गई थी। क्राईम ब्रांच की टीम भी टीआई विशाल सोन के नेतृत्व में शराब की बिक्री करने वालों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस ने बाकी स्थानों पर भी कार्रवाई की।