पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्मिकों की पत्नियों ने किया संयंत्र भ्रमण

कार्मिकों की पत्नियों ने किया संयंत्र भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - बीएसपी कार्मिक विभाग द्वारा नगर सेवाएं विभाग के कर्मचारियों की पत्नियों के लिए आप भी जानिए कार्यक्रम के तहत संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। नगर सेवाएं विभाग के सभागार में महाप्रबंधक ((नगर प्रशासन)) एस के जैन ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर सेवाएं विभाग के उप महाप्रबंधक द्वय डी बी सिंह एवं आलोक झा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर अभियांत्रिकी विभाग के क्रमश: 28 एवं 26 कर्मचारियों की पत्नियों ने भाग लिया। संयंत्र भ्रमण के पूर्व महिलाओं को नगर सेवाएं विभाग के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यस्थल पंप हाउस, हॉस्पिटल सेक्टर तथा टीडीएस-2 आदि का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान महिलाओं ने संयंत्र की प्रमुख उत्पादन इकाइयों ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन्स, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 की उत्पादन प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा।