- Hindi News
- पिकनिक मनाने गए इंजीनियरिंग छात्र की शिवनाथ में डूबने से मौत
पिकनिक मनाने गए इंजीनियरिंग छात्र की शिवनाथ में डूबने से मौत
दुर्ग - गणतंत्र दिवस पर पिकनिक मनाने गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक २० वर्षीय शशंक शेखर पिता लल्लन शेखर राजधानी विहार सड्डू रायपुर का निवासी था।
जानकारी के मुताबिक शशांक भिलाई इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। २६ जनवरी को अवकाश होने के कारण बीआईटी के १५ स्टूडेंट्स पिकनिक मनाने भरदा कोनारी गए थे। जहां शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान शशांक पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।