पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कब्जा हुआ तो एई और एआरओ होंगे जिम्मेदार

अवैध कब्जा हुआ तो एई और एआरओ होंगे जिम्मेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
शहर में अवैध कब्जे की शिकायत लगातार बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने निगम प्रशासन ने जोन को जिम्मेदारी सौंपी है। जिस जोन में भी अतिक्रमण या अवैध निर्माण की शिकायत आएगी, इसके लिए उस जोन के एई ((प्रशासकीय अधिकारी)) और सहायक राजस्व अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा।
इसके लिए सभी जोन में आरआई, पटवारी और सर्वेयर को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि निगम के रुटीन कार्यों के अलावा अपने-अपने क्षेत्र में खुली पड़ी सरकारी जमीनों का ध्यान रखें। अगर कोई भी सरकारी जमीन को घेरते दिखा तो तत्काल तोड़ू दस्ते को सूचना दें और बेदखली की कार्रवाई करें। किसी क्षेत्र में अतिक्रमण के बाद भी अगर जोन की टीम ने नोटिस में नहीं लिया तो संबंधित सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त अनिल टुटेजा ने शहर की सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह जिम्मेदारी जोन के एई और एआरओ को सौंपी। अब जोन के अधिकारी आरआई, पटवारी और सर्वेयर की टीम बन रही है। टीम ऐसे अवैध निर्माणों पर नजर रखेगी। अगर कोई सरकारी जमीन को घेरते पाया गया तो तत्काल बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। लोग सरकारी जमीन को हथियाने के लिए चुनाव के समय को सबसे अनुकूल मानते हैं। ऐसे समय में सरकारी अमला चुनावी कार्य में व्यस्त रहता है। वोट बैंक की राजनीति के चलते नेता भी मौन रहकर ऐसे लोगों को सपोर्ट करते हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में कई हिस्सों में लोगोंं ने रातों रात झोपडिय़ां तान ली। अब एक महीने बाद लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।