नाले पर कब्जा हटाए बगैर वर्क आर्डर जारी
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
रिसाली में सवा सौ करोड़ का मुख्य नाला निर्माण अधर में अटक गया है। वर्क आर्डर जारी करने के 15 दिन बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्योंकि नाले में आधे से अधिक हिस्सा कब्जे में है। निगम अधिकारी आरआई व तहसीलदार के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
रिसाली सेक्टर से प्रगति नगर तक करीब १२०० मीटर का नाला क्षेत्र का प्रमुख नाला है। इस नाले से वीआईपी नगर, मैत्री नगर, शक्ति विहार, प्रियदर्शिनी नगर, आशीष नगर पूर्व व इस्पात नगर के गंदे पानी की निकासी होती है। नाला कच्चा होने की वजह से बारिश में गंदा पानी कॉलोनियों के भीतर घुस जाता है।
दो चरणों में होगा निर्माण : नाले का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में बीएसपी सड़क से कृष्णा टॉकीज पास तक ५६३ मीटर नाले का निर्माण के लिए सवा सौ करोड़ का वर्क आर्डर जारी किया है।
॥रिसाली में मुख्य नाले पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सीमांकन के लिए आरआई व तहसीलदार को पत्र लिखा गया है।ञ्जञ्ज
संजय बागड़े, प्रशासकीय अधिकारी,रिसाली जोन
२५ से अधिक पक्के
नाले के आधे से अधिक हिस्से परं कब्जा हो चुका है। २५ कब्जेधारियों ने तो पक्का निर्माण कर लिया है। अवैध निर्माण के कारण नाला इतना सकरा हो गया है कि नाली के बराबर दिखाई दे रही है।
लोगों ने किया विरोध
निगम नाले को पक्का करने के लिए वर्क आर्डर जारी कर रहा था। उसी दौरान प्रियदर्शिनी नगर के पीछे नाले को पाटने की कार्रवाई चल रही थी। एक प्लाटधारी ने प्लाट की साइज को दोगुना करने के लिए नाले में मिट्टी डलवा दी। कॉलोनीवासियों के विरोध करने प्लाटधारी बैकफुट पर आया।
प्रियदर्शिनी नगर के पीछे पाटा जा रहा था नाला।