- Hindi News
- लेन ड्राइविंग करवाने ट्रैफिक पुलिस ने बेरीकेड लगाए
लेन ड्राइविंग करवाने ट्रैफिक पुलिस ने बेरीकेड लगाए
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
ट्रैफिक पुलिस ने फोरलेन पर लेन ड्राइविंग का पालन करवाने और के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। वह उन स्थानों पर स्टापर रख रहा है जहां से लोग वाहन मैन कैरिज वे से सर्विस लेन पर आते-जाते हैं। चौक के पास स्टापर रखकर वाहनों को लेन के हिसाब से अलग-अलग भी कर रही है।
फोरलेन पर होने वाली दुर्घटनाओं के कुछ महत्वपूर्ण कारणों में से एक कारण लेन ड्राइविंग का पालन नहीं करना है। फोरलेन फास्ट ड्राइविंग के लिए है, इस पर लंबी दूरी के भारी वाहन चलते हैं। दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। लेकिन लोग इस पर भी न तो लेन ड्राइविंग का पालन करते हैं और दूसरे यातायात नियमों का। दैनिक भास्कर ने इस पर 22 जनवरी को अव लेन ड्राइविंग और छोटे वाहनों को सर्विस रोड पर लाने की चुनौती शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएसपी इरफान खान ने कहा था कि इसके प्रयास किए जाएंगे। इस दिशा में यह केवल शुरुआत भर है। इसके बाद दूसरे उपाय भी किए जाएंगे।
॥फोरलेन पर लेन ड्राइविंग का पालन करवाने के लिए अभी ट्रैफिक पुलिस शुरूआती प्रयास कर रही है। अभी कुछ दिनों वाहन चालकों को समझाइश देंगे। बाद में कड़ाई की जाएगी और कार्रवाई भी होगी।ञ्जञ्ज
इरफान खान, डीएसपी, ट्रैफिक
क्या है लेन ड्राइविंग
फोरलेन के मैन कैरिज वे पर तेज और मध्यम तेज गति से चलने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग फास्ट और मीडियम फास्ट लेन है। लेन को विभाजित करने के लिए रोड पेंटिंग भी की गई है। तेज चलने वाले वाहनों का फास्ट लेन पर और मध्यम तेज चलने वाले वाहनों का मीडियम फास्ट लेन पर चलना, बीच में कहीं भी लेन नहीं बदलना, चौक चौराहों पर भी लेन के हिसाब से वाहन खड़ा करना ही लेन ड्राइविंग है।
यातायात के नियमों व वाहन चलाने के तरीके से अवगत कराने की ट्रैफिक पुलिस चला रहा है अभियान
लेन ड्राइविंग की सीख दे रही है ट्रैफिक पुलिस।
२२ जनवरी को प्रकाशित