पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण के लिए पेड़ों को काटा गया

सड़क निर्माण के लिए पेड़ों को काटा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
टू लेन मार्ग निर्माण में बाधक बने सड़क किनारे के पेड़ों की कटाई की गई। कन्या शाला से तहसील कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क किनारे लगे नीम, बबूल, नीलगिरी के 6 बड़े पेड़ों को वन विभाग ने काटा। अब तेजी से निर्माण काम होगा।
डिप्टी रेंजर बीपी गोस्वामी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी इस मार्ग को बनाएगा। दुर्ग रोड सिंघौरी कचहरी मार्ग के किनारे पेड़ों की कटाई से अब निर्माण में देरी नहीं होगी। कटाई के कारण सोमवार को दिनभर सड़क पर आवागमन बंद रहा। गौरतलब है कि 12 करोड़़ रुपए की लागत से कचहरी मार्ग से होते हुए विश्राम गृह पुराना बस स्टैंड, दुर्ग रोड व नया पालिका कार्यालय भवन तक सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। पेड़ काटने में देरी होने के कारण सड़़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रहा था।