- Hindi News
- 1 लाख 50 हजार घरों के लिए केवल एक ही सक्शन यूनिट
1 लाख 50 हजार घरों के लिए केवल एक ही सक्शन यूनिट
निगम के स्वास्थ्य विभाग के पास 2 अप्रैल 2013 से 23 जनवरी 2014 तक 438 आवेदन सेप्टिक टेंक सफाई के लिए आ चुके हैं।
सत्यम जैन - भिलाई
शहर में लोगों के घरों में सेप्टिक टेंक की सफाई के लिए नगर निगम के पास केवल एक ही सक्शन यूनिट है। सेप्टिक टेंक सफाई के कई आवेदन पेंडिंग रखे हुए है। लम्बे अंतराल के बावजूद भी लोगों के घरो की सेप्टिक टेंक की सफाई नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से घरो में दुर्गंध फैल रहा है। उन्हें सुबह फ्रैश होने के लिए पड़ोसी व सगे संबंधियों के घरों का सहारा लेना पड़ता है।
घर पर अचानक कोई मेहमान आ जाए तो शर्मिंदगी अलग होती है। विभाग के पास एक ही गाड़ी होने के कारण ये परेशानी बढ़ रही है। जो वाहन है वो तो डिपार्टमेंटल सीवरेज लाईन को ठीक कर रहे हैं। उसके बाद कही समय बच जाए तो प्राईवेट सेप्टिक टेंक व कभी अंडर ब्रिज में पानी भर जाए तो उसे साफ किया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग को भेजा प्रस्ताव
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल भर पहले ही प्रस्ताव भेजा गया था। जो 6 महीने पहले ही सामान्य सभा में पास हुआ। जिसमें दो सक्शन यूनिट मशीन (( जिसमें 13 लाख रुपए गाड़ी व 20 लाख रुपए मशीनरी कुल- 66 लाख रुपए)) खरीदने के लिए प्रस्ताव पास हुआ किंतु अभी तक दोनों यूनिट उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसी वजह से समस्या बरकरार है।
1 सक्शन यूनिट है निगम के पास
सक्शन यू्निट निगम द्वारा संचालित एक मशीनरी वाहन है। जो वैक्यूम तैयार कर सेप्टिक टेंक साफ करने का कार्य करता है। वाहन में एक पाइप लगा होता है जो सीट के होल में फिट किया जाता है। उसके पश्चात मशीन द्वारा टेंक के अंदर की सारी गंदगी उस पाइप के माध्यम से निकल कर वाहन के टैंकर में चली जाती है। जिससे सेप्टिक टेंक की सफाई हो जाती है।
समस्या - 336 टैंकों की सफाई अभी भी बाकी ,102 के घरों की हुई सफाई
अनिल टुटेजा, आयुक्त नगर निगम भिलाई
सीधी बात