पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां को छोडऩे जा रही बेटी को ट्रेलर ने रौंदा

मां को छोडऩे जा रही बेटी को ट्रेलर ने रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
तेज रफ्तार से आती ट्रेलर ((डब्लूबी 23-0755)) ने 13 वर्षीय दुलेश्वरी उर्फ दीपिका पिता गंगा सिन्हा निवासी कृष्णा नगर को चपेट में ले लिया। ट्रेलर युवती को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद आरोपी चालक कोसा नाला टोल प्लाजा के बेरियर को तोड़ते हुए वाहन सहित भाग खड़ा हुआ।
हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे सुपेला थाना सामने की है। दुलेश्वरी की मां गोदावरी सिन्हा कल्याण कॉलेज में केयर टेकर का काम करती है। दुलेश्वरी उसे साइकिल पर कॉलेज छोडऩे जा रही थी। सुपेला थाने के सामने रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से गोदावरी सड़क किनारे जा गिरी। वहीं दुलेश्वरी ट्रेलर के सामने गिर गई। इसके पहले की चालक कुछ समझ पाता वाहन का सामने चक्का युवती के शरीर को रौंद चुका था और करीब 20 फीट तक घसीटते हुए आगे ले जाने के बाद रुका। किसी तरह युवती का शरीर ट्रेलर के चक्के से अलग हुआ, तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। ((उभरने से पहले ही एक सितारे का अंत.. पेज २० पर))