पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणेश मंदिर में 9 से महाकुंभा अभिषेक का आयोजन

गणेश मंदिर में 9 से महाकुंभा अभिषेक का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
भिलाई तमिल मनरम समिति की ओर से स्वर्ण बंधन महाकुंभ अभिषेक 9 से 13 फरवरी तक श्री सिद्धी विनायक मंदिर सेक्टर 5 में होगा। जिसे पूरे संस्कार के साथ संपन्न कराने तमिलनाडु से 80 पंडितों का समूह आएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन उडय़ालुर कल्याण रमन की ओर से भजन संध्या प्रस्तुति की जाएगी।
गणेश मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष आरएस श्रीनिवासन ने बताया कि 50 साल प्राचीन मंदिर का यह चौथा महाकुंभ अभिषेक है जिसमें भगवान गणेशा को श्रद्धालुओं के सहयोग से कमर में स्वर्ण पट्टी बांधी जाएगी। इसलिए इस बार इसे स्वर्ण बंधन महाकुंभा अभिषेक नाम दिया गया है। कोषाध्यक्ष डीसी चंद्रशेखरन ने बताया कि बारह साल में एक बार महाकुंभ अभिषेक करना अनिवार्य होता है। इसकी भक्तों के बीच काफी मानता होती है। इस अत्यंत ही पवित्र पर्व मानकर प्रत्येक दिन पूरी प्रथाओं का पालन करते हुए विभिन्न पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके तहत 9 से काल यज्ञ पूजा व अन्य उत्सव की शुरुआत होगी वहीं 12 को महाकुंभा अभिषेकम किया जाएगा। अंतिम दिन 13 फरवरी को भंजन संध्या के साथ पर्व का समापन होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में बाहर से आए पंडितों गणेश मंदिर के पंडित चंद्रशेखर शिवाचार्य व पशुपति शिवाचार्य सहयोग प्रदान करेंगे।