पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई तकनीक के संपर्क से आता है ज्ञान : पांडेय

नई तकनीक के संपर्क से आता है ज्ञान : पांडेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
पढऩे से ही ज्ञान नहीं आता, ज्ञान देखने, सुनने और नई टेक्नोलॉजी के संपर्क में आने से भी विकसित होता है। यह बात उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने मनसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में कही।
कॉलेज के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल छात्रों को टेबलेट वितरण समारोह में श्री पांडेय ने बताया पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को आवश्यक रूप से लागू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि कल्याण कॉलेज रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कटरे ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मनसा पॉलिटेक्निक द्वारा दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की सराहना की। संस्था संचालन समिति के अध्यक्ष बी एस सक्सेना ने संस्था की निरंतर विकास यात्रा बताई। कार्यक्रम 124 छात्रों को टैेबलेट का वितरण किया गया। अंत में प्राचार्य एसएम ठाकरे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्था के डॉयरेक्टर संजीव सक्सेना, डॉ. स्मिता सक्सेना, सुब्बाराव एवं संस्था के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे