- Hindi News
- हैंडबॉल अकादमी में चयन के लिए पहुंचे खिलाड़ी
हैंडबॉल अकादमी में चयन के लिए पहुंचे खिलाड़ी
सिटी रिपोर्टर - भिलाई . भिलाई में संचालित किए जा रहे नेशनल हैंडबॉल अकादमी के लिए वर्ष 2014 से 2017 तक के लिए आठ खिलाडिय़ों का चयन किया जाना है। इसके लिए 28 व 29 जनवरी को होने वाली चयन स्पर्धा में शामिल होने के लिए पहुंचे खिलाडिय़ों में से एक भी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का नहीं है। सेक्टर-4 स्थित हैंडबाल ग्राउंड में मंगलवार से शुरू हुई चयन स्पर्धा के लिए 28 खिलाडिय़ों का चयन किया था, जिनमें से 15 खिलाडिय़ों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।
इनमें राजस्थान के चार, महाराष्ट्र के तीन, हरियाणा के तीन, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों का चयन उत्तर प्रदेश में 17 से 22 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर स्पर्धा और भिलाई में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स स्पर्धा में से किया गया है। चयन स्पर्धा के पहले दिन खिलाडिय़ों की शारीरिक दक्षता, बैटरी टेस्ट, स्किल व गेम का टेस्ट किया गया।
नेशनल हैंडबॉल अकादमी में भर्ती के लिया ट्रायल लिया गया।