पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी: तोड़ू दस्ता पहुंचा तो लोगों ने ईंटें उठा ली

बीएसपी: तोड़ू दस्ता पहुंचा तो लोगों ने ईंटें उठा ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई. अवैध कब्जा हटाने के लिए मंगलवार को नेवई गए बीएसपी के तोड़ू दस्ते को लोगों के विरोध का सामना पड़ा। इसके कारण उसे वहां से हटकर दूसरी जगह अवैध कब्जा हटाना पड़ा। लोग विरोध करते हुए जेसीबी मशीन पर चढ़ गए थे। दस्ते पर हमले के लिए उन्होंने ईंट भी उठा ली थी।
सुबह करीब 11 बजे जब तोड़ू दस्ता नेवई भाठा पहुंची तो लोग एकत्रित हो गए। अभी तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि लोग जेसीबी पर चढ़ गए और ड्राइवर को रोकना टोकना शुरू कर दिया। वे दस्ते से भी बहस कर रहे थे। जेसीबी मशीन तोडफ़ोड़ के लिए आगे बढ़ी लोगों ने दस्ते पर हमला करने के लिए ईंटें उठा लीं। स्थिति बिगड़ती हुई देख दस्ते को बिना कार्रवाई किए आगे बढऩा पड़ा। पुलिस मौके पर मौजूद रही।



छह झोपडिय़ां तोड़ीं गई

दस्ता नेवई भाठा छोड़कर नेवी बस्ती पहुंचा तो वहां भी हल्का विरोध हुआ। लेकिन दस्ते ने यहां पुलिस की मदद से लोगों को कंट्रोल कर लिया। पुलिस की मौजूदगी के कारण लोग ज्यादा विरोध नहीं कर पाए। यहां अवैध कब्जे वाली छह झोपडिय़ां तोड़ी गईं। बुधवार को भी तोडफ़ोड़ अभियान नेवई क्षेत्र में ही चलाया जाएगा।