पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की गला रेत कर हत्या

महिला की गला रेत कर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
मंगलवार की दोपहर अज्ञात ने 40 वर्षीय सरोजा पांडे पति गुलाब पांडे की गला रेत कर हत्या कर दी। खुर्सीपार थाने में घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज करते हुए पुलिस अज्ञात का पता लगाने में जुट गई है।
घटना दोपहर करीब दो बजे दीनदयालपुरम खुर्सीपार की है। बलौदा बाजार में शराब दुकान में गद्दीदार गुलाब पांडे की पत्नी सरोजा पांडे चार बच्चे आंचल, अंजलि, प्रांजल व प्रतीक के साथ खुर्सीपार में रह रही थी। सुबह 11 बजे सभी बच्चे स्कूल चले गए।
किसी काम से दोपहर करीब 1.30 बजे प्रतीक घर लौटा, उसने देखा कि मां सरोजा पांडे फर्श पर पड़ी हुई है। वह मां को सोया समझ बस्ते को टेबल रखा और टीवी देखने लगा। तभी एक एक युवक जिसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था वहां पहुंचा और एक कोने में रखा बैग उठाकर बिना बात किए चला गया। प्रतीक को शंका होने पर मां को हिला-डुला कर उठाने की कोशिश की।
इस दौरान देखा कि सरोजा के गले में चोट के निशान है और खून फैला हुआ है। इसके बाद वह वापस स्कूल गया और बड़ी बहन आंचल को घटना की जानकारी दी। दोनों भाई-बहन करीब 2.30 बजे घर पहुंचे। इसके बाद तीन बजे खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी गई।
युवक से बात करते देखा गया
गुलाब पांडे के घर के तीसरे मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। खुर्सीपार पुलिस को पूछताछ में एक मजदूर ने बताया कि जब वह सीमेंट की बोरी लेने के लिए नीचे उतरा तो देखा कि सरोजा पांडे किसी युवक से बात कर रही है। काम की हड़बड़ी के कारण युवक का चेहरा देख नहीं पाया लेकिन उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच रही होगी।