पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलसाय चौक से बस स्टैंड जाने के लिए नई रोड का निर्माण शुरू

पोलसाय चौक से बस स्टैंड जाने के लिए नई रोड का निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
पोलसाय तालाब के पार में अतिक्रमण हटाकर नई रोड का निर्माण शुरू हो गया है। निगम प्रशासन ने पोलसाय चौक से सीधे बस स्टैंड को जोडऩे के लिए रोड निर्माण शुरू किया है। एक साल पहले तालाब पार में कब्जा करने वाले करीब दो दर्जन लोगों के कब्जे हटाए गए थे। अब यहां 20 फुट चौड़ी रोड का निर्माण शुरू हो गया है।
पार्षद नरेंद्र चंदेल ने बताया कि पोलसाय तालाब के सौंदर्यीकरण व इसके चारों ओर रोड चौड़ीकरण का काम साल भर पहले शुरू किया गया था। यहां की रोड का निर्माण करने निगम प्रशासन ने दो दर्जन लोगों को नोटिस जारी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद रोड निर्माण रुक गया। करीब एक साल बाद यहां रोड निर्माण शुरू किया गया है। निगम के ईई आरके साहू ने बताया कि पोलसाय चौक से बस स्टैंड को जोडऩे वाली रोड तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी दूर होगी।



सौंदर्यीकरण की फाइल लटकी

पोलसाय तालाब के सौंदर्यीकरण की फाइल सूडा में लटकी है। एक करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से पोलसाय तालाब को सुंदर बनाने के लिए योजना बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया था। सूडा से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना का काम शुरू किया जाएगा। निगम अफसरों ने बताया कि फिलहाल डब्लूबीएम रोड का निर्माण किया जा रहा है।

नई सड़क के निर्माण में जुटे मजदूर।